भानुप्रतापपुर ,रिपुदमन सिंह बैस
*राममय हुआ भानुप्रतापपुर नगर*
भानुप्रतापपुर :- कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भानुप्रतापपुर नगर वासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है,, नगर के सभी चौक चौराहों में झालर लाइटों से रोशन किया गया है ,,,,नगर पूरा भगवामय हो गया है । सभी धार्मिक स्थलों में तैयारिया पूर्ण हो चुकी है । अयोध्या में बाल्य रूप श्री राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने उपरांत भानुप्रतापपुर के कांकेर रोड़ में स्थिति राम जानकी हनुमान मंदिर में महाआरती और भजन का भी आयोजन होगा वहीं भक्ति के सैलाब में डूबे श्रद्धालुगण के द्वारा बाइक रैली के माध्यम से नगर भ्रमण किया जाएगा,,,,।
साथ ही ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान श्री परशुराम के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर भक्तो को प्रसाद वितरण किया जाएगा जिसके बाद शाम को आतिशबाजी भी किया जाएगा ।
