*हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी करने वाला चोर गिरोह गिरफ्त में। उक्त गिरोह अवैध शराब की तस्करी में था भी लिप्त*

नरसिंहपुर
आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर जिला अंतर्गत विगत कुछ समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक गिरोह सक्रीय है जो सुनसान जगहों पर या ढाबों पर खड़ी ट्रकों को टारगेट बनाता था और उनके डीजल टैंक का ताला तोड़कर डीजल चोरी कर लेता था।
➡️ पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी थी विशेष पुलिस टीमें :- जिले में सक्रीय डीजल चोर गिरोह की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर पृथक-पृथक टीमों का गठन कर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे।
जिले में सक्रीय डीजल चोर गिरोह को गिरफ्त में लेने हेतु हाईवे पर पेट्रोलिंग बढायी गयी एवं ढाबों, पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा आदि विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीव्ही के माध्यम से आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त न होने पर मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की गयी। साथ ही तकनीकी माध्यमों का भी उपयोग किया गया।
➡️ मुखबिर की सूचना पर दबोचे गये डीजल चोरी गिरोह के 4 सदस्य :- जिले के सक्रीय डीजल चोर गिरोह की पतासाजी हेतु सक्रीय किये गये मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक महिन्द्र मराजो कार लेकर दादा महाराज के पास खडे हुये है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा पुलिस टीमों को सक्रीय कर आरोपियों को गिरफ्त लेने हेतु घेराबंदी करायी गयी। जिसके परिणाम स्वरूप आरोपियों द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिनका पुलिस टीम ने हिकमत अमली से साथ घेराबंदी कर गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। गिरफ्त में लिये गये आरोपियों के नाम पूछने पर 1- शुभम पिता दिलीप ग्यारसिया उम्र 24 साल, 2- भूपेन्द्र ठाकुर पिता शेर सिंह ठाकुर उम्र 35 साल, 3- राकेश उर्फ गोलू पिता चिंरोंजी बरमैया उम्र 28 साल एवं पवन पिता गुलाब यादव सभी निवासी माढ़ोंताल जबलपुर होना बताया गया।
➡️ गिरफ्तार आरोपी अवैध शराब की तस्करी में भी थे लिप्त :- गिरफ्तार किये गये आरोपियों द्वारा उपयोग की गयी महिन्द्र मराजो कार की तलाशी लेने पर उसमे 6 डिब्बे (केन) कुल 90 लीटर महुआ शराब रखे हुये मिलने पर उन्हे थाना लाया जाकर उनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम का विवेचना में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 125 लीटर डीजल भी जप्त किया गया है।
➡️ गिरफ्तार आरोपियों से उनके द्वारा लूट एवं डीजल चोरी की घटना का घटित करना कबूल किया गया :- गिरफ्तार किये गये आरोपियों के वाहन से 125 लीटर डीजल भी जप्त होने पर संदेह के आधार पर उक्त सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्राकों से डीजल चोरी करना कबूल किया गया। जिनमें थाना स्टेशनगंज अंतर्गत अपराध क्रमांक 66/2024 धारा 392, 34 भदवि, एवं अपराध क्रमांक 28/2024 धारा 379 भादवि, थाना मुंगवानी के अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 379 भादवि, थाना सुआतला का अपराध क्रमांक 29/2024 धारा 379 भादवि अपनी संलिप्त कबूल की गयी है।
➡️ आरोपी इस तरह देते थे डीजल चोरी की घटना को अंजाम :- गिरफ्तार किये गये आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे जिले के विभन्न क्षेत्रों में घूमकर सुनसान स्थानों में खडे ट्रकों को चिन्हित करते थे एवं उनके ड्रायवर एवं हेल्पर के सो जाने पर आपना वाहन ट्रक के बाजू में खडा कर देते थे एवं ट्रक के डीजल टेंकर को खोलकर उसमे पाईप डालकर अपने वाहन में रखे केन में भर लेते थे।
➡️ पूर्व आपराधिक रिकार्ड :- गिरफ्तार किये डीजल चोर गिरोह का मुख्य सरगना भूपेन्द्र ठाकुर पिता शेर सिंह ठाकुर उम्र 35 साल, निवासी माढ़ोंताल जबलपुर है जिस पर नैनपुर, जिला मंडला में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम एवं थाना मंडला में लूट एवं का प्रकरण भी दर्ज हो चुका है।
➡️ आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- जिले में डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में, अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक सहदेव राम साहू, निरीक्षक बी एस चौधरी, उनि संग्राम सिंह, उनि विजय द्विवेदी, उनि प्रिंसी साहू, सउनि राजेश शर्मा, प्र.आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक संजय पांडे, आरक्षक पंकज राजपूत, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, आरक्षक रंजीत राजपूत, आरक्षक सचित लोधी, आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक श्रेय अवस्थी, आरक्षक धारा सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है।

Express MPCG