विनोद जैन
बालोद । श्रीराम उत्सव की पूर्व संध्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अभिप्रेरणा महिला समिति एकता महिला समिति मातृ शक्ति के सदस्यों ने बालोद में श्रीराम जानकी की भव्य शोभा यात्रा निकाली
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा का जगह जगह नागरिकों ने स्वागत किया तत्त्पश्चात शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड शिव मंदिर पहुंची जहां 1101 दीपक से महाआरती की गई लोगो मे श्रीराम लला के प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था
