*शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर आरोपी को किया गिरफतार , भेजा जेल*

भरत भारद्वाज

फरसगांव -फरसगांव थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

थाना से मिली जानकारी अनुसार 20 जनवरी को थाना फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि, आरोपी दिव्यांसु सुकदेवे पिता तरुण सुकदेवे उम्र 24 वर्ष जाति महार निवासी दरगाहन थाना चारामा के साथ वर्ष 2022 में इस्टाग्राम में परिचय हुआ था दोनो इस्टाग्राम से बातचीत करते थे। दोनो में प्रेम संम्बध होने से वह फरसगांव दिनांक 22 दिसम्बर 2022 को आया और पीड़िता को बहला फुसला कर शादी का झासा देकर सीटीओ के आगे जटायु टेकरी शिव मंदिर के पास जंगल में ले जाकर पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बंध बनाकर बलात्कार किया, उसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया और पीड़िता को बोला कि घर में काम है। पैसा दिये रहना बोलकर पीड़िता से पैसा मांगा तब पीड़िता अपने फोन पे से दिव्यांसु सुखदेवे के खाता में लगातार 9 लाख रूपये दी अब पीड़िता के द्वारा पैसा मांगने पर पीड़िता को आज दुगां कल दुगां करके गुमराह कर रहा है तथा पीड़िता शादी करने बोलने से इंकार कर रहा है और तु रिपोर्ट करेंगी तो जान से मार दुगां कहकर धमकी दिया है। प्रार्थिया के लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-04/2024 धारा 376 (2), (द), 506 मा0द0वि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरांत प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोते के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकमों के पर्यवेक्षण में आरोपी दिव्यांसु सुकदेवे को उनके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य संकलन पश्चात आरोपी को 21 जनवरी को न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी फरसगांव, उप निरीक्षक नमिता टेकाम, सउनि. पिताम्बर कठार, प्र.आर. पंछुराम मरकाम, आरक्षक संतोष एक्का, आरक्षक बासुराम मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।