
मनीराम सिन्हा
नरहरपुर/अयोध्या श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी के अवसर पर पूरे देश भर में भक्तिमय वातावरण चल रहा है,इसी अवसर पर नरहरपुर नगर पंचायत में 21 एवं 22 जनवरी को दो दिवसीय मानस महोत्सव वार्ड क्रमांक 10 में श्रीराम जानकी लक्ष्मण, हनुमान जी के प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना से शुभारंभ से किया गया। है,
मंगलाचरण शुरूआत योगांश मानस परिवार से हुई जिसके व्याख्याकार नन्हे योगांश सिन्हा द्वारा बाल काण्ड के प्रसंग व अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर के इतिहास व इस अवसर को घर-घर दीपावली त्यौहार जैसे मनाने का संदेश दिया।जनसमुदाय ने श्रीराम की जयकार करते हुए व्याख्याकार बालक का उत्साहवर्धन किए।
साथ ही गुरू बैताल मानस मण्डली मगरलोड व अन्य मंडली का आगमन हो चुका है,दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत आज कुछ बड़ी मण्डली का कार्यक्रम के साथ, दोपहर 3 बजे के बाद से नगर में भव्य कलश शोभा यात्रा होना है।
कलश शोभायात्रा वार्ड क्रमांक 10 शिव मंदिर से होना है,इसमें नगरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।
