
बिलासपुर
रिपुदमन सिंह बैस
*तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर हॉली क्रॉस टीम A ने सेमीफाइनल में जगह बनाई*
होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाल खदान बिलासपुर में टेनिस बॉल अंतर शालेय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच हॉली क्रॉस टीम A एवम हॉली क्रॉस टीम B के मध्य खेला गया जिसमें होली क्रॉस टीम A ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,बल्लेबाजी करते हुए हॉली क्रॉस टीम A ने 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 67 रन ही बना पाई लक्ष्य का पीछा करने उतरी होली क्रॉस टीम B ने 8.5 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 35 रन ही बना पाई इस मैच में होली क्रॉस टीम A ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। हॉली क्रॉस टीम A की ओर से 5 विकेट लेने वाले मास्टर शिखर बरगाह मैन ऑफ द मैच रहे यह टीम रविवार को सेमीफाइनल के लिए उतरेगी
वहीं चौथा क्वार्टर फाइनल मैच सेजस लाला लाजपत राय स्कूल एवं सेंट जेवियर्स व्यापार विहार के बीच खेला गया सेजस लाला लाजपत राय ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया सेजस लाला लाजपत राय ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 75 रन बनाई लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट जेवियर्स व्यापार विहार की टीम ने 10 ओवर में महज 6 विकेट खोकर 67 रन ही बना पाई और मैच हार गई इसके परिणाम स्वरुप सेजस लाला लाजपत राय ने चौथी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है , चौथे क्वाटर फाइनल मैच में सेजस लाला लाजपत राय के मास्टर युवराज ने 21 रन बनाकर एवं दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे
आज रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं मोहती इंग्लिश मीडियम स्कूल के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा मैच सेमीफाइनल मैच होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाल खदान बिलासपुर की टीम एवं सेजस लाला लाजपत राय स्कूल के मध्य खेला जाना है , टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए आज होने वाले इन दोनों मैचों में हारने वाली टीमों के मध्य उनके मध्य फिर से मैच खेला जाएगा जो टीम जीत दर्ज करेगी वह टीम टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की करेगी ।
