
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर । प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष किरण देव जी के पूज्य पिताश्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव का दुखद निधन बुधवार को जगदलपुर स्थित सुकमा बाड़ा में हो गया, जिनका अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों, विधायकों तथा जिले भर के जाने-माने नागरिकों की उपस्थिति में सुकमा में किया गया। स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव छोटे ज़मींदार के नाम से प्रसिद्ध थे और उन्होंने 104 वर्ष की आयु प्राप्त की थी। वे शांतिनिकेतन में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के जीवनकाल में वहीं रहकर शिक्षा प्राप्त करने वालों में से थे, जहां उन्होंने संगीत, नृत्य, साहित्य, कला कौशल की शिक्षा प्राप्त की। समस्त बस्तर अंचल में छोटे ज़मींदार साहब अत्यंत लोकप्रिय थे । उनका विवाह रीवां रियासत के राज परिवार में हुआ था। छोटे ज़मींदार कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन से समूचे बस्तर अंचल में मातम का माहौल है। काँकेर की सामाजिक संस्था ” जन सहयोग ” ने भी अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में कुमार किरण देव के विद्वान पिताश्री स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। इस अवसर पर संत कुमार रजक, अनुराग उपाध्याय, धर्मेंद्र देव, बल्लू राम यादव, दिनेश मोटवानी, करण नेताम, सागर देव, चरण यादव, मोहन सेनापति, भूपेंद्र यादव, शैलेंद्र देहारी आदि ने भी अपनी उपस्थिति दी ।
