*नगर गुंजा भगवान राम के नारों से.. अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले संतोषी दुर्गा और भोजराज नाग को बजे गजे के साथ नगर के लोग ने किया विदा.. संतोषी दुर्गा हूई भावुक*

मनिराम सिन्हा

नरहरपुर – पूरे देश मे माहौल जय श्री राम के नारों जे गूंज रहा है। लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। संतोषी दुर्गा के आंखों में खुशी के आँशु सब कुछ बयां कर रही था। 18 जनवरी को नगर में निवासरत संतोषी दुर्गा व अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण पर नगरवाशियो द्वारा नगर के माँ शीतला मंदिर प्रांगण में माँ शीतला के पूजा पाठ के साथ भव्य स्वागत कर बजे गाजे के साथ विदाई किये, नगर के रामभक्तो द्वारा माँ शीतला मंदिर से स्वागत रैली निकल कर नीलकंठेश्वर मदिर तक आकर विदाई किये विदाई पूर्व मंदिर में भगवान शिव का भी आराधना कर अयोध्या के लिए विदाई हुए वही विदाई में बड़े बड़े भगवा ध्वज लिए महिलाओ से लेकर युवा तक उत्साह में दिखे और हर कोई जय श्री राम के के जयकारे लगाते रहे |इस अवसर पर बच्चे व नगरवासी उपस्थित रहे l

Express MPCG