रिपोर्ट- मनीराम सिन्हा
नरहरपुर. आज स्व. ठाकुर भावसिंग कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गोपाल साहू के नेतृत्व में एव भोपेश नेताम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव में नवमतदाता युवक युवती जिनका नाम जोड़ना है उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया। जिसमें युवक युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर निरंजन सिन्हा जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, तरुण निषाद भाजयुमो महामंत्री, डायमंड सिन्हा उपाध्यक्ष भाजयुमो, दिनेश सिन्हा उपस्थित थे।
