*टेनिस बॉल अंतर शालेय क्रिकेट टूर्नामेंट*

बिलासपुर

रिपुदमन सिंह बैस

होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाल खदान बिलासपुर में शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को चौथा दिन रहा । बुधवार दिन का पहला मैच सेंट जेवियर सिरगिट्टी एवं भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के समक्ष खेला गया, सेंट जेवियर’ सिरगिट्टी ने टॉस जीत कर पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया ,जिसके परिणाम स्वरुप विरोधी टीम भारत माता स्कूल ने 8 विकेट खोकर 10 ओवर में 101 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम सेंट जेवियर स्कूल ‘सिरगिट्टी ने 10 ओवर में मात्र 84 रन ही बना पाई और आल आउट हो गई । दिन के पहले मैच में सेंट जेवियर स्कूल सिरगिट्टी के हार्दिक नायर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की 6 छक्के 1 चौके की मदद से 55 रन बनाते हुए अर्धशतक लगाया , होली क्रॉस स्कूल के प्रांगण में चल रहे टेनिस बॉल अंतर शालेय क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक हुए मैचों में यह पहला अर्धशतक था ,ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद भी सेंट जेवियर स्कूल को जीत नहीं पाई लेकिन एक शानदार मैच का नजारा देखने को मिला । इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल की यासिर जिन्होंने शानदार चार विकेट महज तीन ओवर में 11रन ही दिए । वहीं दिन का दूसरा मैच भारत माता हिंदी मीडियम स्कूल एवं मोहंती स्कूल के समक्ष खेला गया भारत माता हिंदी मीडियम स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत माता ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर वह 70 ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते उतरी मोहती स्कूल ने 9 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और 75 रन बनाए लक्ष्य था 70 रन का लेकिन लास्ट बॉल में सक्षम ने शानदार गगनचुंबी छक्का लगाकर टीम का स्कोर 75 रन बना,इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे युवराज जिन्होंने 29 रन बनाए एवं पांच विकेट लिए । मोहंती स्कूल की शानदार तीन विकेट से जीत हुई।

वहीं आज गुरुवार दिनांक18/1/2024 को पहला मैच मोहंती पब्लिक स्कूल एवं होली क्रॉस मंगला के मध्य दूसरा मैच एनसीआरटी एवं भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के मध्य एवं तीसरा मैच होली क्रॉस टीम B एवं शासकीय स्कूल का गतोरा के मध्य खेला जाएगा।

Express MPCG