*एकता महिला मंडल 22 जनवरी तक प्रतिदिन निकालेगी प्रभात फेरी,,,,,प्रभात फेरी में आने सभी महिला समिति से की अपील*


विनोद जैन

बालोद । भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जहां एक ओर पूरा देश आनन्दित और उत्साहित है वहीं बालोद में भी उत्साह का संचार बढ़ता ही जा रहा है बालोद की एकता महिला मंडल एवं सर्व समाज महिला समिति के द्वारा प्रातः प्रभात फेरी निकाली जो शहर के मुख्यमार्गों से होते हुए शहर के मंदिर देवालयों में रुक रुक कर भजन की प्रस्तुति देकर 22 जनवरी को बड़ी दीपावली मनाने का लोगो से आग्रह करती रही इस अवसर पर महिला समिति की रोहिणी साहू कदाम्बिनी यादव पूजा जैन ममता यदु संजय शर्मा लालचंद जैन सुनील यादव सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित रहे

Express MPCG