*उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली से मंदिर जा रहे परिवार पर असमाजिक तत्वों ने पीटा,पुलिस ने दर्ज किया मामला*

दीपक विश्वकर्मा

परिवार के साथ मंदिर जा रहे फरियादी के साथ असमाजिक तत्वों ने घर मे घुसकर मारपीट की है,इस घटना में फरियादी पिता और उसका बेटा चोटिल बताया जा रहा है।असमाजिक तत्वों द्वारा घर मे घुसकर अचानक हमले में बेटी ने किसी तरह पिता को बचाया है,नही तो असमाजिक तत्व जिस तरह नशे में भड़के थे,बड़ी अनहोनी होने की संभावना थी।इस मामले में फरियादी राजू पिता स्व हेमदत्त गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी (बरा मोहल्ला) पाली ने लिखित शिकायत पाली थाने में की है,जिसपर पाली पुलिस ने आरोपी आशीष महोबिया एवम प्रदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध क्रम 34/24 धारा 452,294,323,506,34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।इस मामले में यह भी खास है कि बुधवार को फरियादी ने जब इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पाली थाने में की थी,उसके बाद आरोपी बुधवार की देर रात ही पुनः घर के बाहर खड़े होकर अपराध दर्ज कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खुलेआम धमकी दे रहे थे,इस पूरे मामले से पीड़ित परिवार जमकर दहशत में है,आज गुरुवार को पुनः एक बार पूरा परिवार पुलिस के समक्ष पहुंचा है,और अपनी व्यथा सुनाकर कार्यवाही की गुहार लगा रहा है।

बिरसिहंपुर पाली से
संवाददाता दीपक विश्वकर्मा

Express MPCG