*अंतर शालेय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शानदार तीसरा दिन*

बिलासपुर

रिपुदमन सिंह बैस

होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाल खदान बिलासपुर में टेनिस बॉल अंतर शालेय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शानदार तीसरा दिन था । आज का पहला मैच सेजस कोनी एवं लोयोला स्कूल बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें सेजस कोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए सेजस कोनी 7 ओवर 4 बॉल पर 10 विकेट खोकर मात्र 41 रन ही बना पाई ,लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोयला स्कूल मात्र 6.4 ओवर में ही 41 रन 4 विकेट गंवा कर जीत हासिल की इस मैच में मैन ऑफ द मैच लोयोला स्कूल के आशुतोष सिंह ने 19 रन बनाए एवं 6 विकेट भी लिए ।

दूसरा मैच एनसीआरटी बोदरी एवं रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल नंबर 2 बिलासपुर के मध्य खेला गया रेलवे स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया जिसके परिणाम में एनसीईआरटी के खिलाड़ी 10 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 84 रन का लक्ष्य ही निर्धारित कर पाए , लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम रेलवे स्कूल नंबर 2 के खिलाड़ी महज 9 ओवर में 10 विकेट गवाकर सिर्फ 58 रन ही बना पाई और यह मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच एनसीआरटी स्कूल के परविंदर को मिला जिन्होंने चार विकेट हासिल किया था।
वहीं तीसरा मैच आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल एवं भारत माता हिंदी मीडियम स्कूल के मध्य खेला जाना था किंतु यह मैच वॉकर के नियम अनुसार भारत माता हिंदी मीडियम स्कूल के पक्ष में चला गया।
आज के तीसरे दिन के इस टूर्नामेंट के आयोजन के विशिष्ट अतिथि देवेंद्र यादव जो वर्तमान में एस. ई. सी.आर .बिलासपुर बालिका बास्केटबॉल टीम के मुख्य कोच है । एवम ब्रह्माकुमारी बिलासपुर से बीके शिवानी दीदी , उषा दीदी आज की विशिष्ट अतिथि रहे । संस्था की ओर से पूरी प्रतिभागी टीम जो मैच के विजेता रहे उन्हें बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।

Express MPCG