मनीराम सिन्हा
नरहरपुर- नरहरपुर तहसील के ग्राम पंचायत देविनवागाँव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुँचे भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार का लक्ष्य देश को विकसित व आत्म निर्भर बनाना है जिसके लिए सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना व उन्हें योजनाओं के माध्यम से लाभ दिलाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता में है वही आज केंद्र सरकार के नौ वर्ष पुरे हो गए और नौ सालो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास में कहीं आगे निकल एक शक्तिशाली व समृद्धशाली भारत के रूप में अपनी पहचान बना चुका है उद्बोधन की कड़ी में पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य श्री संजय जूरी ने कहा की वही केंद्र सरकार व मोदी जी की गारंटी के साथ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अपने वादों को अमल करने तेज़ी से कार्य कर रही जिसका लाभ भी छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगा वहीं प्रदेश भाजपा की डबल इंजन की सरकार के साथ तेज़ी से विकास की गती में आगे बढ़ेगा
प्रदेश पुनः विकसित प्रदेश के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में काम करेगा व समृद्धशाली छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष नारायण सिन्हा सरपंच उमेश मंडावी ने भी अपना विचार व्यक्त किया वही सभी ने योजनाओं को लेकर लगें स्टाल का अवलोकन कर सोही विभाग को जनता के विश्वास पर खरा उतरने व योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाने पुरी ज़िम्मेदारी के साथ काम करने का आग्रह किया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू दा्रिका प्रसाद सोनी गौकरण नाग नरेश साहू पीलाराम सिन्हा प्रेम लाल साहू सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!
