*फरसगाँव थाने के नए थाना प्रभारी होंगे उपनिरीक्षक नरेश साहू, एसपी ने किया आदेश जारी*

भारत भारद्वाज

फरसगाँव – कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने 16 जनवरी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में निरीक्षक,उपनिरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक का फ़ेरबदल किया है । जिसमे फरसगाँव थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वर्मा को रक्षित केंद्र में स्थानांतरण किया गया और उनकी जगह फरसगाँव थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक नरेश साहू को थाने में ही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई ।अब से नरेश साहू फरसगाँव थाना प्रभारी के रूप में काम करेंगे । इसी तरह उपनिरीक्षक गुलाब टंडन को रक्षित केंद्र से थाना कोण्डागाव , उपनिरीक्षक अखिलेश धीवर और अमिताभ खाण्डेकर को थाना कोण्डागाँव से रक्षित केंद्र , उपनिरीक्षक हिम्मत लाल कश्यप को रक्षित केंद्र से थाना फरसगाँव , सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र नागेश को थाना पुंगारपाल से जोबा केम्प का प्रभारी बनाया गया हैं ।

Express MPCG