*केशकाल में रोड किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला अज्ञात नवजात शिशु , केशकाल पुलिस ने पहुचाया अस्प्ताल*

भरत भारद्वाज

केशकाल :- केशकाल नगर के सुरडोंगर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के समीप सड़क के किनारे मंगलवार सुबह 10 बजे कटीली झाड़ियों में अज्ञात नवजात शिशु पड़ा मिला है। आसपास के लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनते ही पास जाकर नवजात बच्चे को देखा और तत्काल केशकाल पुलिस को सूचना दी।

केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने तत्काल मौके पर पहुंच कर नवजात शिशु को केशकाल अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह है कि बच्चा सकुशल है। लेकिन झाड़ियों में पड़े रहने के कारण उसे चींटियों ने काटा है जिसके कारण बच्चे के शरीर पर कुछ घाव बन गए हैं।

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टरों के उपचार के पश्चात बच्चा पूर्णतः सकुशल है। हमारी टीम बच्चे के परिजनों की पतासाजी करने में जुट गई है।

Express MPCG