*द्वितीय इंटर स्कूल टेनिस बॉल प्रतियोगिता*

बिलासपुर,

रिपुदमन सिंह बैस

हॉलीक्रॉस टीम लालखदान का शानदार तीसरा दिन संपन्न हुआ ।जिसमें तीन मैच खेले गए पहला मुकाबला होली क्रॉस, मंगला विरोधी टीम सांदीपनी स्कूल के बीच खेला गया इसमें होली क्रॉस मंगला ने 6 विकेट से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया इस मैच की शुरुआत होली क्रॉस मंगला के गेंदबाजी के साथ हुई सांदीपनी स्कूल ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाकर 9 विकेट के नुकसान पर अपने पारी को समाप्त किया इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी होली क्रॉस मंगला की टीम ने छह ओवर में ही इस लक्ष्य को पूरा कर 4 विकेट से जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया इस पहले मुकाबले के मैन ऑफ द मैच यशराज रहे जिन्होंने 23 रन की नॉट आउट पारी खेली और 4 विकेट लिए ।
आज के दिन का दूसरा मुकाबला दिन का दूसरा मुकाबला मेजबान होली क्रॉस लालखदान टीम ए एवम विरोधी टीम गायत्री विद्या मंदिर के बीच खेला गया जिसमें गायत्री विद्या मंदिर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।मेजबान टीम हॉली क्रॉस ने बल्लेबाजी करते हुये 10 ओवर में एक विशालकाय लक्ष्य 87रन का खड़ा किया । दूसरे पारी में 88रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी गायत्री विद्या मंदिर की टीम 66 रन पर ढेर हो गई और इस मैच को मेजबान टीम होली क्रॉस लाल खदान ने 21 रन से जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया इस मैच का मैन ऑफ द मैच के जयंत कुमार रहे जिन्होंने शानदार 14 रन की पारी खेली और तीन बहुमूल्य गायत्री विद्या मंदिर के विकेट चटकाए ,
तीसरा मुकाबला काफी रोमांच भरा रहा खेलने वाली टीम में छत्तीसगढ़ स्कूल एवम विरोधी टीम मोहंती अंग्रेजी माध्यम स्कूल के साथ खेला गया पारी की शुरुआत मोहंती स्कूल के बल्लेबाजी से शुरू हुई मोहंती स्कूल ने अच्छी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 92 रन का एक विशाल लक्ष्य खड़ा किया , लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ स्कूल की टीम का इस मैच में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला ।
आखिरकार छत्तीसगढ़ की टीम 83 रन ही बना पाई और यह मुकाबला मोहंती स्कूल ने 9 रन से इस मुकाबले को जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच रहे समीर पॉल ।एवम ज्यादा छक्का मारने का खिताब छत्तीसगढ़ स्कूल के खिलाड़ी रोशन रहे तृतीय दिवस पर आयोजन के विशिष्ट अतिथि भारत माता हिंदी मीडियम के प्राचार्य फादर पंकज एवम प्रीतम दास रहे जो वर्तमान में रेलवे एसईसीआर मे लोकोपायलट के पद पर पदस्थ है ।

Express MPCG