*घर में घुसी बाघिन शिकार करने की फिराक में थी बाघिन,आहट सुन मवेशी पालक को घायल कर मौके से हुई रफू चक्कर*

दीपक विश्वकर्मा


बीटीआर अंतर्गत पनपथा बफर के ग्राम बकेली में देर रात बाघिन ने बरामदे में सो रहे रामदयाल कुशवाहा उम्र 45 वर्ष पर हमला किया है,इस घटना के बाद पार्क टीम ने देर रात ही घायल को जिला अस्पताल लाया है,जहां फिलहाल घायल इलाजरत है।बताया जाता है कि घायल रामदयाल के घर कुछ मवेशी सार में बंधे थे,इसी बीच देर रात मवेशी का शिकार करने बाघिन सार के अंदर घुसने का प्रयास कर रही थी,तभी मवेशी बहुत ज्यादा आवाज़ करने लगी,तभी घायल की नींद टूटी,और जैसे ही बिस्तर से उठा,वैसे ही टाइगर पंजा मारते हुए जंगल की ओर भाग गया,इस घटना में घायल का चेहरा गम्भीर रूप से चोटिल हुआ है। *घटना के बाद पार्क टीम एक्शन मोड़ पर है,सोमवार की सुबह से ही गांव में हाथी पहुंचे है और टाइगर की मूवमेंट देख रहे है_।

Express MPCG