
मनीराम सिन्हा
नरहरपुर. आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नरहरपुर द्वारा संगम चौक में जमकर नारे बाजी करते हुये पुतला दहन किया गया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजूर रहे असीम राय जी के निर्मम हत्या की गई जिसमें मुख्य आरोपी बप्पा गांगुली व विकास पाल सहित 10 आरोपियों का भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोपेश नेताम के मार्गदर्शन व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू के नेतृत्व में पुतला फूका गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला जुग्गी झोपड़ी सह संयोजक श्री निरंजन कुमार सिन्हा मंडल महामंत्री तरुण निषाद, गगन कौशिक, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, डायमंड सिन्हा, द्वारका सोनी, मोहन कुंजाम, भीमस्वर्ण , सुरेश यादव, लक्की जैन, बिहारी यादव, भारतीय जनता पार्टी के सरोज, संजय ,पंकज साहू, धरम भास्कर एवं भाजयुमो मंडल नरहरपुर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
