रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर आईटीआई में त्रिदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सामारोह का आयोजन किया गया , जिसका समापन 11 जनवरी को हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत बालक एव बालिका वर्ग में विभिन्न खेल जैसे बालीबाल , कब्बड़ी , 100 मीटर रेस , तवा फेंक , गोला फेंक , कुर्सी दौड़ सतरंज का आयोजन किया गया । जिसमें आईटीआई के प्रशिक्षणार्थीयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम समापन समारोह में अध्यक्षता संस्था प्रमुख श्री रोशन ध्रुव द्वारा किया गया , नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के पार्षद श्री मनीष साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम कि दीप प्रज्वलित किया गया ।
जिसमें नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के पार्षद मनीष साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जिससे हमारी शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक एवं सामाजिक रूप से आगे बढ़ने का मौका देती यह एक माध्यम है हमें आगे बढ़ने का जो हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशिक्षण अधिकारी श्री विक्रम प्रताप सिंह ने किया । कार्यक्रम के सफल क्रियान्वन में संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी श्री उत्तरा केवंट, श्री बनवाली राम , श्री रवि आडिल , श्री किशोर कुमार राना , श्री देवेन्द्र कुलदीप , श्री रमेश मंडावी , श्री नन्द कुमार यादव , श्री भूपेन्द्र सिन्हा , श्री नृपति चौहान ,श्रीमती जानकी सिन्हा एव श्रीमती सोनमती मरकाम का विशेष योगदान रहा ।
