*रामकथा का निमंत्रण दूसरे शहरों में रहने वाली शहर की बहन बेटियों को देने का िनर्णय, कलश यात्रा से पहले बाईक रैली भी निकलेगी*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। शहर में 5 से 13 फरवरी तक आयोजित होने वाली रामकथा की तैयारियों को लेकर बैठक बाबा रामदेव मंदिर सभाकक्षा में हुई। बैठक में आयोजन से जुड़े महिला तथा पुरूष श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। तय किया गया की रामकथा का शुभारंभ 5 फरवरी को भव्य कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा से एक दिन पहले शहर में माहौल बनाने बाईक रैली भी निकालने का निर्णय लिया गया।

अपरांह 3 बजे से आयोजित बैठक में समिती से जुड़े 100 से अधिक महिला पुरूषों ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया की प्रत्येक वार्ड में तथा आसपास के गांव में पांच-पांच महिला पुरूषों की समितियां बनाई जाएगी। ये समिती वार्ड तथा गांव में रामकथा की तैयारियों को लेकर बैठक करेगी तथा घर घर पहुंच आमंत्रण पत्र वितरण करेगी। महिला समिती पदाधिकारियों ने बताया कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर वे वार्ड स्तर पर बैठकें कर रहे हैं तथा अब तक जो रूझान आ रहा है उसके अनुसार कलश यात्रा में दो हजार से अधिक महिलाएं पहुंचेंगी। आयोजन समिती ने रामकथा को लेकर लोगों में उत्साह को देखते कलश यात्रा के लिए 3 हजार कलश बनाने आर्डर दिया है। बैठक में तय किया गया की आयोजन समिती से जुड़े सभी लोग दूसरे शहरों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों तथा परिजनों को रामकथा में आने अभी से निमंत्रण भेज दें। रामकथा सुनाने संत अतुल कृष्ण भारद्वाज पहुंच रहे हैं। उनके साथ भजन कीर्तन करने वाला पुरा दल भी आ रहा है। रामकथा का आयोजन शहर के मिनी स्टेडियम में होगा। कथा समय रोजाना दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रखा गया है। बैठक में आगामी वर्ष फरवरी 2025 में कांकेर शहर से सटे ग्राम कोकपुर में होने वाली प्रदीप मिश्रा की शिवकथा को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा इसी महीने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर में प्रस्तावित विभिन्न आयोजनों को लेकर भी चर्चा की गई

Express MPCG