*कोंडागांव जिला का अजीबोगरीब मामला संदिग्ध खाद लदी ट्रकों को पकड़कर जांच कार्रवाई करने वाले कृषि विभाग के अधिकारी ट्रकों को थाना से छोड़े जाने पर जाहिर कर रहे हैं हैरानी.. दो ट्रक में नकली खाद बिक्री करने केशकाल तहसील के ग्राम -सिलाटी पंहुचे संदिग्ध खाद को पकड़ने के लिए*

यजुवेन्द्रसिंह ठाकुर

जिला मुख्यालय *कोंडागांव से कृषि विभाग के अधिकारी भागे दौड़े सुबह सुबह गांव में पंहुच गये और बडी मशक्कत* करके 482बोरी खाद को जप्त करने में कामयाबी अर्जित किया।कृषि विभाग की इस छापामार कार्रवाई की जानकारी केशकाल के तत्कालीन एस.डी.एम.श्री शंकरलाल सिन्हा को मिलन जाने से वो भी मौके पर पंहुच गये । खाद गोदाम में न रखवाकर खाद का सैंपल लेकर दोनों ट्रकों को पुलिस थाना धनौरा में खड़ा करवा दिया गया।जानकार यह बताते हैं की खाद परिवहन करने वाले ट्रक के ड्राईव्हरों के पास खाद से संबंधित कोई भी बिल भाऊचर या कोई भी कागजात नहीं मिला । ट्रक ड्राईव्हरों ने और सिलाटी में जिस घर में खाद उतारा जा रहा था उन्होंने संतोषप्रद जानकारी नहीं दिया। जिससे मामला और रहस्यमय बन गया।कृषि विभाग के अधिकारी मामले की तह तक पंहुचने का प्रयास करते प्रकरंण पंजीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।पकड़े गये खाद की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आ पाया और न जांच पूर्ण हो पाया इसके पहले ही आश्चर्यजनक ढंग से पुलिस थाना धनौरा से ट्रकों को छोड़ दिया गया है दोनों ट्रक छोड़ने का आदेश एसडीएम केसकाल ने थाना प्रभारी पुलीस थाना धनोरा को जारी किया था उसी आदेश के तहत पुलिस थाना से छोड़ा गया है जिससे कृषि विभाग के अधिकारी ने दोनों ट्रक को छोड़ने पर कई सवाल खड़ा हो रहा है की किसानो की कृषि नकली खाद भरे दोनों ट्रक को थाना से अचानक कैसे गायब होने की चर्चा जोरोपर है।कृषि विभाग के अधिकारी का कहना है की मामला हमारे विभाग का है तथा हमारे विभाग द्वारा ट्रकों को पुलिस थाना में खड़ी करवाया गया था फिर हमारे विभाग द्वारा खड़े करवायें गये ट्रकों को पुलिस थाना धनौरा द्वारा कैसे किस आदेश से छोड़ दिया इसकी जानकारी हमें नहीं है पर हम विधिवत इसकी जानकारी लेंगे।

Express MPCG