*बरमान मेला की तैयारियाँ पूर्ण कलेक्टर ने लिया जायज़ा 12 जनवरी को होगा मेले का उद्घाटन*

दीपक विश्वकर्मा

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बरमानखुर्द पहुंचकर बरमान मेला की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि बरमान मेला का शुभारंभ शुक्रवार 12 जनवरी को शाम 5 बजे रेतघाट बरमानखुर्द में होगा।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने मेला स्थल पर साफ- सफाई, पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े/ कागज की थैलियों के उपयोग, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम की तैनाती, पार्किंग, सीसीटीव्ही, सूचना बोर्ड, बिजली आपूर्ति एवं कनेक्शन, फायर बिग्रेड, अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ज़िला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नागेंद्र पटेरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।