*विकसित भारत संकल्प शिविर में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़ी लोगों की भीड़ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद मोहन मंडावी विधायक आशाराम नेताम*

मनीराम सिन्हा

नगर पंचायत नरहरपुर के वार्ड क्रमांक 05 गांधी चौक में मंगलवार 9 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया. योजना का लाभ लेने लोगों की अच्छी भीड़ रही। जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारी कर्मचारी द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई। नगरवासियों को एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी विभागों की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई कार्यक्रम में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित कुछ हितग्राहियों ने सरकार की प्रसंशा करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। उज्ज्वला गैस योजना के तहत हितग्राहियों को गैस स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को आयुष्मान कार्ड, पीएम स्व निधि योजना के तहत हितग्राहियों को लोन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि , विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।