
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर मे एक महिला द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल विक्रय करने हेतु अपने पास रखे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया। उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर माड़िया चौक कुम्हार पारा सुलभ के पास एक आरोपिया सेविका नेताम पति वासु नेताम के कब्जे से उपरोक्त अवैध नशीली दवाई कैप्सूल कुल 554 नग किमती 4,986/- रु., नगदी रकम 4,500/- रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 21(B) NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उपरोक्त आरोपिया को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।….
