*बस्तर एकटागुडा माता हिंगलाजिन मंदिर जगार कार्यक्रम में पहुंचे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

बस्तर की खुशहाली के लिए हिंगलाजिन माता मंदिर में नौ दिवसीय लक्ष्मी जगार सात दिनों से भक्तिभाव के साथ जारी है…बस्तर* की लुप्त होती संस्कृति को संरक्षित करने तथा अपनी प्राचीन संस्कृति को बचाए रखने के लिए ग्राम एकटागुडा में लक्ष्मी जगार का आयोजन किया गया…बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल* ने कहा की इस धार्मिक कार्यक्रम में एकटागुडा के अलावा आस-पास के ग्रामीण प्रत्येक वर्ष शामिल होकर लक्ष्मी जगार में पौराणिक कथा लक्ष्मी जगार हल्बी का कथावाचन सुनते हैं बस्तर के प्रमुख पुरातन धार्मिक परम्परा आस्था का प्रतिक लक्ष्मी जगार अनुष्ठान पर्व फसल कटाई के बाद गांव गांव मे प्रारंभ , देवी देवताओ के जागरण के इस अनूठे पर्व अंतर्गत सुप्त पडे देवी देवताओ को जागृति करने तमाम लोक काव्य गीत का पाठ सेवा परम्पराएं की जाती है , इस लक्ष्मी जगार अनुष्ठान के माध्यम से शुभ फल प्राप्ति के हेतू क्षमतानुसार 3 दिवस 5 दिवस से लेकर 11 दिवस तक लक्ष्मी जगार की परम्परा है…

Express MPCG