*बड़ेडोंगर थाना को मिला नया भवन, एसपी अक्षय कुमार ने किया उदघाट्न*

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- कोंडागाँव जिले के थाना बड़ेडोंगर में मंगलवार को नए थाना भवन का पुलिस अधिक्षक वाय अक्षय कुमार ने माँ दंतेश्वरी माता पुजारी, गायता पटेलों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर नए थाना भवन का फीता काटकर उदघाट्न कर थाना प्रवेश किया । एसपी ने नए बने तीन मंजिला भवन का निरीक्षण किया और ठेकेदार अनिल बाजपाई की तारीफ करते हुए बड़ेडोंगर थाना प्रभारी को भवन को आगे भी ऐसे ही नए जैसा सुंदर रखने के लिए निर्देश दिया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा , उप पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार कुर्रे थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव , ग्राम सरपँच विद्या सागर नायक, जनपद सदस्य दुलम सिंह नाग, ग्रामीणजन सहित पुलिस के जवान उपस्तिथ रहे ।

–नया थाना बनने से पुलिसिंग होगी ज्यादा मजबूत–एसपी

नए थाना भवन के उदघाटन के दौरान एसपी ने कहा सभी ग्रामीणों को नए थाना बनने की बधाई, बड़ेडोंगर में नया थाना का भवन बनने से यहाँ की पुलिसिंग औऱ ज्यादा मजबूत होगी, नए मोटिवेशन के साथ नए साल को शुरू कर रहे हैं, एसपी ने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि आप इसमें पुलिस की मदद करेंगे तो हम और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बना पाएंगे। कोण्डागांव जिले में नक्सल समस्या भी 99प्रतिशत कम हो गई है, विधानसभा चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण किया गया है और आगामी लोकसभा चुनाव में भी पुलिस की अच्छी तैयारी रहेगी।

Express MPCG