*एकजादु-टोने के शंका पर अबोध को उतारा था मौत के घाट,पड़ोसी निकला हत्यारा* *हफ्ते भर बाद हत्यारा गिरफ्तार, एडीजीपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी*

दीपक विश्वकर्मा

नए साल के शुरुवाती दिन इंदवार थाना के मझौली ग्राम में मासूम अबोध प्रकाश सिंह के हत्या मामले में पुलिस ने हफ्ते भर बाद आरोपी हत्यारे की गिरफ्तारी की है।इस मामले में प्रेस वार्ता कर एडीजीपी डीसी सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि जादू टोना के शक पर मासूम की हत्या की गई थी,हत्या का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।इस दौरान एड एसपी पीपी महोबिया,थाना प्रभारी इंदवार मुकेश मसकोले,थाना कोतवाली राजेश मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी एवम पुलिस बल मौजूद रहा।विदित हो कि 2 जनवरी को 5 वर्षीय मासूम प्रकाश सिंह गोड़ का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में ग्राम मझौली के सामुदायिक भवन में मिला था।इस मासूम के पेट एवम सर पर गम्भीर चोट थी।जिस वजह से घटना के बाद से ही इस पूरे मामले को पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही थी।बताया जाता है कि पुलिस ने जिस आरोपी गिरफ्तार किया है,वो मृतक का पड़ोसी दलबीर पिता बाला सिंह गोंड है।पुलिस ने बताया कि घटना दिनांक को मृत मासूम आरोपी के खेत में।