मनीराम सिन्हा
नरहरपुर. नगर के वार्ड क्रमांक 05 गांधी चौक में 9 जनवरी को दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी नगर पंचायत द्वारा की जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और नई योजनाओं के माध्यम से उनको लाभ पहुंचाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी व कांकेर विधायक आशाराम नेताम शामिल होंगे। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
