भरत भारद्वाज
कोण्डागाँव – पुलिस और आम जनो के बीच मित्रता एवं सौदार्यपूर्ण वातावरण स्थापित किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के दिशा निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते एवं SDOP निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन में थाना अनंतपुर में 01 दिवसीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में थाना अनंतपुर अर्न्तगत 16 ग्रामीणों के टीमों ने भाग लिया जिनके मध्य अत्यंत ही रोमांचक प्रतियोगिता हुई मैच का फायनल एरला और छतौड़ी की टीम के मध्य हुआ जिसमें एरला की टीम विजयी हुई। विजेता तथा उपविजेता टीम को अति. पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते एवं अनु. अधिकारी पुलिस निमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार के करकमलो से शील्ड एवं नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया इस दौरान जन प्रतिनिधिगण सुखलाल बघेल सरपंच अनंतपुर, मंगल बघेल सरपंच एरला, गणमान्य नागरिक – अनिल अग्रवाल, सुभाऊ सोनवानी, मंगलू राम पोयाम, विक्रम मण्डावी एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे। सम्पूर्ण इस कार्यकम के आयोजन में थाना अनंतपुर के समस्त स्टाप का विशेष योगदान रहा।
