*कोंडागांव प्रेस क्लब भवन में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न*

भरत भारद्वज

कोंडागांव – कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब भवन में 7 जनवरी दिन रविवार को निर्वाचन पश्चात नए कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपीपरे, सचिव कुलजोत संधू एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष शैलेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई वहीं कई बड़े फैसले भी लिए गए है। सर्व प्रथम प्रेस क्लब के द्वारा नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी गई और स्वागत किया गया। बैठक के दौरान समस्त कार्यकारणीय सदस्यों से सुझाव लिए गये और प्रेस क्लब के सदस्यों का नवीनीकरण, एवं नवींन सदस्यता अभियान एवं अन्य अहम् बिंदुओ पर चर्चा की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब में किसी भी तरह की बैठक में निर्धारित समय के 15 मिनट तक इंतजार के पश्चात विलंब से आने वाले पदाधिकारी एवं सदस्य का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही लगातार तीन बैठकों पर अनुपस्थित रहने वाले सदस्य पर कार्यवाही भी की जाएगी। बैठक के दौरान पोर्टल तथा यूट्यूब चैनल के रिपोर्टरों की स्थाई सदस्यता रखने एवम न रखने पर सघन चर्चा हुई। बैठक में प्रेस क्लब भवन परिसर में बैडमिंटन कोर्ट, पौधा रोपण एवं जिम स्थापना के विषय पर भी चर्चा हुई। प्रेस क्लब द्वारा 8 फरवरी से 20 फरवरी तक नविनिकरण एवं नई सदस्यता हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे जिसमे बायलॉज के मुताबिक स्थाई सदस्यता की पात्रता दी जाएगी। आयोजित बैठक में नीरज उईके, अनुज कुमार नहरिया, अन्जय यादव, विदोश चंदेल, बंटी शर्मा, शाहिद मेमन, नीरज उपाध्याय, भरत भारद्वाज, घनश्याम शर्मा, राजीव गुप्ता, बंकिम साना, फागू यादव, चंदन विश्वास,मुकेश राठौर उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG