* 9 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन. नरहरपुर की टीम रही विजेता.*

मनीराम सिन्हा

नरहरपुर/ग्राम पंचायत मर्रामपानी के आश्रित ग्राम बाहनापानी में 9दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भोपेश नेताम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नरहरपुर , योगेश सोनबंशी भाजयुमो जिला मंत्री, निरंजन सिन्हा भाजपा जिला सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, गोपाल साहू अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मंडल नरहरपुर,तरुण निषाद महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा नरहरपुर , डायमंड सिन्हा कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा नरहरपुर उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि भोपेश नेताम ने क्रिकेट प्रतियोगिता के चैम्पियन व उप चैम्पियन टीम तथा भाग लेने वाले सभी टीम को उज्जवल भविष्य व खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बधाई दिए। साथ ही आयोजक व ग्रामवासी को इस प्रकार युवा प्रतिभा को खेल के आयोजन के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही प्रशंसनीय बताया।
नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में
नरहरपुर की क्रिकेट टीम विजेता रही,व उपविजेता चनागांव की रही।