आयुष श्रीवास्तव
कोंडागांव जिले के नव पदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के अधिकारी कुणाल दुदावत इससे पूर्व बिलासपुर में नगर निगम आयुक्त बिलासपुर के पद पर पदस्थ थे। कोण्डागांव जिले के निवर्तमान कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टर कुणाल दुदावत को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
