कोंडागांव, फागू यादव
कोंडागांव में पुलिस जवान ने अज्ञात कारणों से मारी खुद को गोली, हालत नाजुक, मर्दापाल के कुधूर कैंप की घटना
कोण्डागांव जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मर्दापाल ब्लॉक अंतर्गत पुंगारपाल थाना के कुधूर गांव में स्थापित CAF कैंप में एक जवान ने स्वयं को गोली मार ली है। घायल जवान आरक्षक वीरेंद्र कुमार चिंडा पांचवी बटालियन के तहत F कंपनी के कुधूर कैंप में पदस्थ थे। घायल वीरेंद्र कुमार चिंडा उम्र 55 वर्ष के बारे में बताया गया कि वे मूल रूप से ग्राम समतरा, नगरी, जिला धमतरी के निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच चुके है। वही घायल आरक्षक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अत्यंत गंभीर है।
सतीश भार्गव, डीएसपी, नक्सल ऑपरेशन, जिला कोंडागांव।
