कुणाल दुदावत होंगे कोंडागांव जिले के नए कलेक्टर

रिपोर्टर – फागू यादव

कोंडागांव

7000467476

 

कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी का हुआ तबादला, कुणाल दुदावत होंगे कोंडागांव जिले के नए कलेक्टर

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट बैठक के बाद बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए गए हैं। 4 जनवरी को मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने बीती रात यह आदेश जारी किया है। आपको बता दे कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत पंजीयक, सहकारी समिति के पद पर पदस्थ करते हुए नियंत्रण खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आदेशानुसार अस्थाई रूप से कोंडागांव जिले में कुणाल दुदावत नए कलेक्टर के रूप में पदस्थ होंगे। आपको बता दें कुणाल दुदावत 2017 बैच के आईएएस अधिकारी है जो वर्तमान में आयुक्त, नगर पालिका निगम बिलासपुर में पदस्थ थे।

Express MPCG