फागु यादव
कोंडागांव के शासकीय प्राथमिक शाला बिलोती पारा मसोरा में बच्चों की नियमित उपस्थिति एवम समुदाय को शासकीय विद्यालय के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से शाला में पदस्थ प्रधानाध्यापिका श्रीमती हीना साहू ने चिरंजीव नंदू कक्षा 5 वीं तथा चिरंजीव रेहान कक्षा पहली का विद्यालय में जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों की स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत सभी 39 बच्चों को उपहार स्वरूप गर्म कपड़े स्वेटर और नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान किया गया।
श्रीमती हीना साहू जिले के नवाचारी शिक्षण समूह इंद्रधनुष की सदस्य है जिनके द्वारा उत्कृष्ट अध्यापन के साथ समय-समय पर महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, रक्तदान जैसे सामाजिक उत्थान में सहयोग प्रदान कर रही है।
