फागु यादव
कोंडागांव – प्रधानमंत्री राष्ट्रीय योजना को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान बड़ेबेंदरी में मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेंडी नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 कोंडागांव ,विशिष्ट अतिथि सुरेश देवांगन जनपद सदस्य कोंडागांव, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय उइके सरपंच ग्राम पंचायत बड़े बेंदरी, संकुल प्राचार्य शिवकुमार तिवारी, संकुल समन्वयक उमेश भारती, प्रधानाध्यापक मदन सोनेवरा, बी. आर. तुरकर, आंदुराम कोर्राम, पवन साहू, रामकुमार कोर्राम ,देव मैडम, केशव मरकाम,संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं पालकों की उपस्थिति में सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती मधुलिका तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव के निर्देशानुसार संकुल प्राचार्य शिवकुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा के प्रधान अध्यापक पवन कुमार साहू, उच्च प्राथमिक शाला मुरारी पारा के शिक्षिका श्रीमती गायत्री ध्रुव, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की व्याख्याता श्रीमती उत्तरा साहू एवं व्याख्याता श्रीमती रुपाली शुक्ला के कुशल नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई।
जिसमें मुख्य रूप से शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा के प्रधानाध्यापक पवन साहू के निर्देशन एवम् कोरियोग्राफी में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई थीम पर कुमारी विनीता नागेश एवं कब –बुलबुल की टीम द्वारा आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया ।जिसे मंचासिन अतिथियों द्वारा काफी सराहा गया । एवम् प्रसन्नता जाहिर करते हुए जनपद सदस्य सुरेश देवांगन द्वारा ₹1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। इसी तरह शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मुरारीपारा बड़े बेंदरी से श्रीमती गायत्री ध्रुव के निर्देशन में एवं कुमारी वीना राठौर के कुशल कोरियोग्राफी में “सांसों की सरगम” स्वागत गीत एवं “बूंद– बूंद से मिलकर बने लहर और लहर,” की सुंदर प्रस्तुति दी गई ।
तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ेबेंदरी से श्रीमती उत्तरा साहू एवं श्रीमती रुपाली शुक्ला के कुशल निर्देशन एवं कोरियोग्राफी में कुमारी चांदनी बघेल एवं साथी द्वारा “धरती कहे पुकार के” थीम पर बेहतरीन नृत्य नाटिका प्रस्तुति दी गई ।तथा खुशबू कोर्राम ने गुरुर ब्रह्मा एवं “मेरे देश के धरती सोना उगले उगले हीरे मोती “देशभक्ति गीत पर सुगंतीन पटेल, जिज्ञासा देवांगन एवं साथी ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। उपरोक्त कार्यक्रम में पूरे संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग मिला ।कार्यक्रम को सफल बना आयोजन हेतु सरपंच संजय उइके एवम् संकुल प्राचार्य शिवकुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।मंच का सफल संचालन मदन कुमार सोनेवरा प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला बड़े बेंदरी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
