राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ठाकुर भावसिंह कला एवं विज्ञान महाविद्यालय नरहरपुर का सात दिवसीय शिविर संपन्न

नरहरपुर , मनीराम सिन्हा

*राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर किशनपुरी में सम्पन्न*

नरहरपुर/राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ठाकुर भावसिंह कला एवं विज्ञान महाविद्यालय नरहरपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर के द्वारा साथ सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम किशनपुरी विकासखंड नरहरपुर जिला उत्तर प्रदेश कांकेर में दिनांक 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम पर किया गया ।
शिविर में 105 शिविरार्थी एवं कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य ने भाग लिया ।


दिनांक 22.12.2023 को इस शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश लाटिया जिला भाजपा अध्यक्ष कांकेर, अध्यक्षता श्रीमती सत्यवती नेताम सरपंच ग्राम पंचायत किशनपुरी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती तारा ठाकुर उपाध्यक्ष जिला भाजपा कांकेर, मुकेश संचेती अध्यक्ष भाजपा मंडल नरहरपुर ,संतोष भास्कर महामंत्री भाजपा मंडल नरहरपुर, लक्ष्मी नारायण साहू उपाध्यक्ष भाजपा मंडल नरहरपुर ,हेमंत साहू सह कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल नरहरपुर, श्रीमती उत्तरा सिन्हा, श्रीमती उमा सिन्हा, श्रीमती रुक्मणी सिन्हा, मोहन कुंजाम, कोमल नेवला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष नरहरपुर ,राजेश नाग, कमलेश्वर साहू, श्रीमती ललिता नेताम उप सरपंच ग्राम किशनपुरी, संजय कलिहारी सचिव ग्राम पंचायत किशनपुरी, गंगाराम निरांगना ग्राम पटेल, शंकर लोम्बार्ड, सियाराम पटेल, श्रीमती सागर पर्दा, श्रीमती प्रेमलता पटेल, निर्मल मंडावी एवं समस्त पंचगण एवं गणमान्य नागरिक कमलेश यादव प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किशनपुरी, शिविर संचालक डॉक्टर लक्ष्मण शुक्ला प्राचार्य ठाकुर भाव सिंह महाविद्यालय नरहरपुर, सुश्री रिहाना शेख कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना आदि उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि द्वारा शिविर में सफल संचालन हेतु बधाई देते हुए शिविरार्थियों को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी गई ।
शिविर में शिविरार्थियों को द्वारा प्रातः योग ,व्यायाम परियोजना कार्य किया गया।
जिसके अंतर्गत संपूर्ण शिविर स्थल की सफाई ,ग्राम किशनपुरी के समस्त गलियों की सफाई पंचायत भवन के रंगमंच, अटल स्तंभ एवं शिव मंदिर में पुताई का कार्य नाली निर्माण , सोख्ता निर्माण, स्कूल मैदान एवं खेल मैदान गोंडवाना भवन के सामने का समतलीकरण ,नाफेड निर्माण तथा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुरी में रंगमंच का निर्माण भी किया गया।
बौद्धिक चर्चा के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग, पुलिस विभाग ,महिला बाल विकास ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय जानकारी प्रदान की गई।
रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।
शिविर में सफल संचालन हेतु मुख्य दलनायक नीतिश सेन ,कुमारी लक्ष्मी पटेल, अनुशासन प्रभारी अनिकेत गंगबीर,कु. गुंजा मंडावी ,दलनायक कु. हेमलता शोरी ,पोषण नेताम, गुलशन कुमार ,संकेत साहू, जलित नाग, भागेंद्र साहू ,राहुल कौशिक, कु. मंजू नेताम ,कु.जयासाहू कु.शिवानी यादव आदि स्वयंसेवकों ने अपना योगदान दिया।

Express MPCG