
संसदीय गरिमा का अपमान करना कांग्रेस व विपक्षी दलों का चरित्र-मुकेश संचेती
रिपोर्ट- मनीराम सिन्हा
नरहरपुर- संसद भवन में विपक्षी सांसदों दा्रा देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड जी के अपमान किए जाने के विरोध में भाजपा मंडल नरहरपुर दा्रा कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी व टीएमसी सांसद का पुतला फूंक कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया!

इस मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती ने बताया कि संसद में निलंबित विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तभी टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड जी को अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनका अपमान किया वही कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने इस पुरे घटना का विडियो बनाया व इस घटनाक्रम में शामिल रहे वही मुकेश संचेती ने आगे बताया कि देश के संसदीय गरिमा को देश का विपक्ष लगातार शर्मसार कर रहे वही कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी का एैसे मामलो में शामिल होना उनकी विक्षिप्त मानसिकता को दर्शाता है पूर्व में भी कई बार राहुल गांधी ने सदन में अव्यवहारिक हरकतों के कारण विवादों से घिरे रहे हैं तथा स्वयं का मज़ाक़ बनाने पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं तथा देश का विपक्ष अपने विपक्षी दायित्वों से अलग देश विरोधी व संसदीय गरिमा के खिलाफ काम करते नज़र आ रहा जो की उनकी मानसिक दीवालिएपन को दर्शाता है,राहुल गांधी व विपक्षी सांसदों के इस कृत्य को लेकर आज भाजपा मंडल नरहरपुर दा्रा संगम चौक नरहरपुर में राहुल गांधी का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री संतोष भास्कर धनेश कौशिक उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू सह कोषाध्यक्ष हेमंत साहू ज़िला कार्यकारिणी सदस्य विजयेंद्र शुक्ला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम ज्ञान साहू नितेश मगेन्द्र पार्षद भागवत शोरी, रंगीता उईके अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री राजेश नाग रामकुमार पटेल पूर्व पार्षद रेवती सिन्हा,उमा सिन्हा रूखमणी सिन्हा नरेश मंडावी हरिहरण देवांगन दा्रिका सोनी मोहन कुंजाम गंगू भातदा्ज मदन मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

