कांकेर/ नेशनल हाईवे 30 में एक पहले से पलटी ट्रक से यात्रियों से भरी बस जा टकराई ।बस यात्रियों में जहां 3 की मौत हो गई वहीं 12 यात्रियों को घायलावस्था में उपचार के लिए सीएचसी चारामा में लाया गया है ।
यह दुर्घटना आज सुबह 9.30 के आसपास होना बताया जा रहा है मौके में पुरूर पुलिस पहुंच गई है। सूचना मिलते बालोद एसपी भी मौके में पहुंचे। बताया जा रहा है कि बस जगदलपुर से रायपुर जा रही थी तभी अचानक यह दुर्घटना चारामा से आगे मरकाटोला घाट पर हुई है ।
