बालोद
शीत लहर के चलते बालोद जिला में ठंड अचानक बढ़ गयी है जिसके चलते लोग अपने घरों से रात में निकलने से कतराने लगे हैं वहीं हर वर्ष नगर पालिका द्वारा शहर के कुछ प्रमुख स्थानों में अलाव की व्यवस्था भी करती थी परंतु इस बार ऐसा नही होने के कारण लोग स्वयं से ही अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं इसी तारतम्य में बालोद के हृदय स्थल गांधी भवन के निकट पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन ने अलाव की व्यवस्था की जिसके बाद वार्ड के युवाओं ने इस कार्य हेतु लोगो ने आभार भी व्यक्त किए पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन ने बताया कि वह पहले भी कुछ स्थानों में अलाव की व्यवस्था किया करते थे आगे भी करते रहेंगे ।
