
कांकेर,भानुप्रतापपुर @अभिषेक सिंह ठाकुर
*हायर सेकेंडरी स्कूल मेडो में मतदाता दिवस मनाया गया* दुर्गुकोंडल 25 जनवरी 2023 विकासखंड दुर्गुकोंडल अंतर्गत *शा.उ.मा.वि.मेडो में मतदाता दिवस मनाया गया, एवं शालेय परिवार द्वारा शपथ ग्रहण किया गया।* *मतदाताओं ली जाने वाली शपथ द्वारा “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें”।*
*राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने संकुल प्राचार्य मेडो हेमंत श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवाओ को अपना मतदान परिचय पत्र बनवाने हेतु प्रेरित करने हेतु 17 वर्ष पूर्ण कर ग्राम के नए मतदाता का ग्राम पंचायत मेडो के सचिव द्वारा तिलक ग्राम पंचायत मेडो के पटेल मेहर सिंह कोमरा जी के द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया। संकुल मेडो अंतर्गत मतदान केंद्र मेडो के बीएलओ अनिल गायकवाड़,मतदान केंद्र सुखई रामदयाल नरेटी,मतदान केंद्र भूसकी में नाम जुड़वाने हेतु राकेश रावटे और सेक्टर दुर्गुकोंदल अन्तर्गत आने वाले नए मतदाता मतदान केंद्र दुर्गुकोंदल में महेश दीवान, खुटगांव में पंकज नरेटी, हहालद्दी नरेंद्र साहू, कर्रामाड़ में ललित टाडिया, कोडापाखा में रज्जू राम दर्रो,कोपाकाटेल में रायसिंह नेताम जी से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु संपर्क करे।इस अवसर पर बीएलओ अनिल गायकवाड़ सरपंच ग्राम पंचायत मेडो अनुज खरे,कामेश सिन्हा, गोविंद कोमरा पटवारी हल्का मेडो,शिक्षक उपाथित रहे।*
