*आशीष कुमार दुबे*
नरसिंहपुर
गोटेगांव मे 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, घटनाक्रम की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद
आरोपी युवक की हुई शिनाख्त: पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश
नरसिंहपुर जिले के गोटेगाँव पुलिस थाना अन्तर्गत फुहारा चौक से रिपटा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग, सिंधी कालोनी के बीच शीतल धर्मशाला के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने राह चलती युवती को गोली मारकर हत्या की वारदात को अनजान दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती रात लगभग 10:00 बजे की है । घटना के बाद मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवती को स्थानीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां डॉक्टर ने चेक करने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की पूरी वारदात बीती रात गुरुवार की रात्रि 10 से 10:10, के बीच घटित उक्त घटना सीसीटीवी मे कैद हुई है । जिसकी फुटेज प्राप्त कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है i बताया गया है कि अज्ञात आरोपी एवं मृतक युवती जिसकी उम्र लगभग 20-22 वर्ष बताई गई है,थोड़ी दूरी बनाकर स्टेशन तरफ से साथ साथ चल रहे थे,घटना की विडियो वायरल हो चुकी जिसमें स्पष्ट सीसी टीवी फुटेज से ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी एवं मृतिका एक दूसरे से परिचित थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका जिसका नाम काजल साहू पिता महेश साहू निवासी नयाबाजार गोटेगांव बताया गया है , घटना के कुछ मिनिट पूर्व जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस से जबलपुर से लौटी थी । मृतिका श्रीधाम स्टेशन पर उतरकर अपने घर की और लौट रही थी थी कि महज अपने घर से कुछ ही दूरी पर । अज्ञात आरोपी द्वारा लडकी को गोली मारी या किसी धारदार हथियार से हमला किया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई । पूरे घटनाक्रम की पुलिस सूक्ष्मता से जांच करने में जुट गई है समाचार लिखे जाने तक पुलिस सघनता से आरोपी की तलाश कर रही ,सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की शिनाख्त हो गई है । पुलिस ने आरोपी के सभी सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है । वारदात के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मोकाए वारदात पर तत्काल पहुंचे ।
वही इस पूरे घटनाक्रम के मामले में गोटेगांव एस.डी ओ.पी श्रीमती भावना मरावी ने बताया कि आरोपी लगभग ज्ञात हो गया है जांच पड़ताल पतासाजी तलाश जारी है वजह अभी खुलकर सामने नहीं आई लेकिन संभवता प्रेम संबंध को लेकर चल रहा है कुछ ऐसा हम प्रयास कर रहे हैं और किस चीज से मारा गया है यह पीएम होने के बाद क्लियर हो पाएगा अभी हम हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच कर रहे हैं।
*एस.डी ओ.पी श्रीमती भावना मरावी*
*परिजनों ने किया चक्का जाम कराया नगर बंद, लगाए विधायक के मुरादाबाद के नारे*
हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विरासत में ले लिया है आरोपी शिक्षक कॉलोनी निवासी गोटेगांव देवेंद्र पटेल उर्फ डीके 23 वर्ष पिता हरगोविंद बताया गया है , आक्रोषित परिजनों एवं सर्व साहू समाज ने मिलकर नगर बंद करने के साथ-साथ ज्ञापन देने के साथ-साथ सर्व साहू समाज एवं परिजनों ने मिलकर आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग कर विधायक के लगाए मुर्दाबाद के नारे मौके पर प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ मौजूद रहा।
*मृतिका की मां*
*मृतिका की मामी*
*मृतिका का भाई परिजन*
*साहू समाज अध्यक्ष भगवान दास साहू*
*एडिशनल एस पी*
*एसडीएम पूजा तिवारी*
