दो दिन से लापता अधेड़ का पेड़ से लटकता मिला शव 

दीपक विश्वकर्मा

खबर मध्यप्रदेश ,उमरिया से…..

 

दो दिन से लापता अधेड़ का पेड़ से लटकता मिला शव

 उमरिया जिले के नौरोजाबाद से है जहां बुधवार से लापता थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम डगडौआ निवासी वरिष्ठ समाज सेवी बिहारी सिंह (कक्का) पिता रामेश्वर सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष का अमहा बांध के मेंढ़ में लगी बमूर पेड़ पर सन्दिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता शव मिला है।बताया जाता है कि बुधवार 13 दिसंबर को मृतक देर रात घर से निकल गया था,तभी से लापता रहा है।दो दिन बाद शुक्रवार को पेड़ से लटकता शव मिला है।इस मामले की जानकारी नोरोजबाद पुलिस को दी गई है।लापता होने के बाद से ही इनकी पतासाजी के प्रयास परिजनों द्वारा लगातार किया जा रहा था।बताया जाता है कि गांव से लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी,तब जाकर मामले का खुलासा हुआ है।

Express MPCG