*पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ का कोंडागांव पोस्ट ऑफिस परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल*

फागू यादव

कोंडागांव मुख्यालय अंतर्गत पोस्ट ऑफिस परिसर में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। वहीं हड़ताल में बैठे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारीबाजी की। इस दौरान संभागीय सचिव अनिल दीवान ने मीडिया को बताया की 2018 में 14 सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी लेकिन कुछ मांगो को छोड़कर शेष मांग पर विचार नहीं किया गया यही वजह है कि डाक सेवा कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों से 8 घंटे का कार्य लिया जाए तथा सभी सरकारी लाभ मिले। कमलेश चंद कमेटी की सभी सिफारिश लागू हो, 5 लाख ग्रेच्युटी सहित 180 दिनों की छुट्टी मिले इसके साथ ही नगदी भुगतान हो। एसडीबीसी में सेवा निर्माण भत्ता तीन प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत किया जाए। आईपीपीबी, आरपीएलआई एवम अन्य डाक सेवा को प्रोत्साहन देय राशि को समाप्त कर वर्कलोड में लिया जाए। कर्मचारियों की मोबाइल पर सरकारी काम बंद किया जाए। वहीं उन्होंने बताया कि देशभर में 3 लाख से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है जिसके चलते खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिलेगी साथ ही डाक सेवा का पूरा काम पूरी तरह से प्रभावित होगा।