*नगरनार इस्पात संयंत्र से पिग आयरन की चोरी में शामिल 3 आरोपियों को नगरनार पुलिस ने पकड़ा, एक ही नंबर प्लेट वाली दोनों ट्रकें भी जब्त*

आर एस भटनागर

जगदलपुर। नगरनार इस्पात संयंत्र से एक ही नंबर की 2 ट्रकों में पिग आयरन ओवरलोड के मामले में नगरनार पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामले में तीन आरोपियों कोरापुट जिले के केवड़ी निवासी त्रिलोचन भाटाबोई 33 साल, परपा थाना क्षेत्र के लामनी निवासी बृजेश कुमार आलम 34 साल व रायपुर के डोंडेखुर्द निवासी अब्दुल हफीज 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। 7 दिसंबर को नगरनार इस्पात संयंत्र के सहायक प्रबंधक ने पिग आयरन की चोरी में एक ही नंबर की दो ट्रकों में ओवरलोड करने की शिकायत पुलिस से की थी। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा धारा 420 , 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया था।

मामले में दोनों गाड़ियों को जब्त कर फरार आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। इनमें एक ट्रक को प्लांट के बाहर पार्किंग क्षेत्र से और एक को प्लांट के अंदर से मुखबिर की सूचना पर जब्त किया गया। वहीं मामले में तीन आरोपियों को पकड़ भी लिया गया। आरोपियों ने घटना में शामिल होने की स्वीकारोक्ति दी है। इसके साथ ही फरार आरोपियों की पतासाजी लगातार जारी है।

Express MPCG