आर एस भटनागर
जगदलपुर। सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने सेवा कार्य के तहत मेटगुड़ा के शंकर को व्हीलचेयर दिया। बताया जाता है कि वे करीब 10 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी, तब से वे चलने-फिरने में लाचार हो गए। ऐसे में सक्षम ने उनकी परेशानी को देखते हुए उन्हें व्हीलचेयर दी, जिसके बाद अब वे अपना काम खुद कर सकेंगे।
सक्षम अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम व संगठन महामंत्री कुणाल चालीसगांवकर ने बताया कि पिछले साल भी सक्षम ने 8 बच्चियों की पढ़ाई के लिए स्कूल फीस जमा की थी। सक्षम का समाज हित में काम लगातार जारी है। इधर बकावंड ब्लॉक के मालगांव में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने उन्हें सिलाई मशीन और ग्राम सरगीपाल में दोना-पत्तल मशीन भी दी थी, जिससे महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं।
इस दौरान जीतू पराशर, संगठन मंत्री संतोष भदौरिया, जिला मंत्री शुभम गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील नत्थानी, नगर मंत्री डिंपु सिंह, नगर उपाध्यक्ष मयंक धीर, समीर पनिका, जयप्रकाश दास, विनय दास, प्रेम सागर सहित अन्य मौजूद थे।
