*NH-30 मस्सुकोकोडा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से लकड़बग्घा की हुई मौत*


भरत भारद्वाज

फरसगांव – राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम मससुकोकोडा जंगल पास अज्ञात वाहन ने रोड पार कर रहे लकड़बग्घा को ठोकर मार दी जिसकी मौके पर ह मौत हो गई । ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के कर्मचारी को घटना की सूचना दे दी गई है। वन विभाग एसडीओ सुषमा नेताम ने कहा की सूचना पर विभाग के कर्मचारियों को घटना स्थल के लिए भेज दिया गया है जांच पंचनामा के बाद लकड़बग्घा का दाहसंस्कार किया जावेगा ।