*कोंडागांव – बनियागांव उच्च माध्यमिक शाला में परीक्षा के दौरान बच्चो पर गिरी छत की जर्जर परत, हादसे में 6 बच्चे घायल*

फागू यादव

कोंडागांव जिले के उच्च माध्यमिक शाला बनियागांव के स्कूल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां परीक्षा दे रहे बच्चो के ऊपर जर्जर छत की मोटी परत गिर गई जिसमे 6 बच्चे घायल हो गए। आपको बता दें सोमवार को बनियागांव उच्च माध्यमिक शाला में मिडिल के बच्चो की परीक्षा आयोजित की गई थी वहीं जिस कक्षा में परीक्षा आयोजित की गई थी उसकी छत की हालत पहले से ही जर्जर थी। फिर भी स्कूल प्रबंधन ने बड़ी लापरवाही बरतते हुए उस कक्षा में बच्चो के जान जोखिम में डालते हुए परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के दौरान अचानक जर्जर छत की मोटी परत बच्चो के ऊपर गिर गई। हादसे में 6 बच्चो को चोट लगी है। जिन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उनका उपचार किया गया हैं। फिलहाल बड़ा हादसा टल गया है। परन्तु शिक्षा विभाग जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत को इसी तरह अनदेखी करती रही तो जल्द बड़ी घटना हो सकती है।