आशीष कुमार दुबे

भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल ही गया विधानसभा चुनाव के बाद और मतगणना के बाद भारी बहुमत से जीती भाजपा मैं नए मुख्यमंत्री या पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे
इन कयासों के चलते आखिरकार मध्य प्रदेश को नए मुख्यमंत्री के रूप में उज्जैन से विधायक मोहनलाल यादव को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया और मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे उज्जैन से तीन बार रहे विधायक मोहन यादव
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में अब मोहन यादव को कमान मिली है मोहन यादव उज्जैन से तीन बार के विधायक रहे हैं जानकारी के अनुसार जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है तो वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया है
